{"_id":"688d1c335ac4b5dcb7075dd2","slug":"the-university-did-not-release-the-revised-list-admission-in-kgk-closed-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-699718-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवि ने नहीं जारी की संशोधित सूची, केजीके में दाखिला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवि ने नहीं जारी की संशोधित सूची, केजीके में दाखिला बंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि द्वारा एक अगस्त को एलएलबी में 20 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ संशोधित सूची जारी नहीं करने के कारण केजीके कॉलेज में एडमिशन रोक दिया गया है। कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं को वापस जाना पड़ा।
गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध मंडल के 41 कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन चल रहा है। एलएलबी में छात्राओं को बिना 20 प्रतिशत आरक्षण के केजीके कॉलेज में 330 में से 303 सीटों पर एडमिशन हो चुका है। इस मामले को लेकर केजीके कॉलेज ने 29 जुलाई को विवि को सूचित किया। विवि द्वारा एलएलबी में एडमिशन के लिए एक अगस्त को संशोधित सूची जारी की जानी थी। एलएलबी एडमिशन कमेटी के शिक्षकों ने बताया कि संशोधित सूची जारी नहीं होने के कारण शुक्रवार को कॉलेज में एडमिशन रोक दिया गया। बताया कि जब तक संशोधित सूची जारी नहीं होती है तब तक एलएलबी में एडमिशन नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने बताया कि बिना आरक्षण दिए सूची जारी होने के कारण इस बार केवल 49 सीटों पर छात्राओं का एडमिशन हुआ है। जबकि छात्राओं को आरक्षण दिए जाने पर पिछले साल 100 से अधिक छात्राओं का एडमिशन हुआ था।
00
छात्रों की फीस होगी वापस
-केजीके कॉलेज में एलएलबी एडमिशन कमेटी के शिक्षकों ने बताया कि छात्राओं को आरक्षण देने के बाद संशोधित सूची जारी होने पर जिन छात्रों का एडमिशन कैंसिल किया जाएगा। उनकी फीस वापस की जाएगी।