{"_id":"61a3e4ad70297c29f95496e2","slug":"the-traffic-system-in-the-city-completely-collapsed-city-news-mbd4109548135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। टीईटी के लिए शहर में परीक्षार्थी ,अभिभावकों की संख्या और उनके वाहनों से शहर में जाम लग गया। परीक्षा स्थगित होने के बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों के एक साथ लौटने से पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन रेंगते हुए नजर आए। काफी संख्या में जाम में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचने में काफी समय बर्बाद करना पड़ा।
रविवार को टीईटी परीक्षा की पहली पाली में 19,862 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। अनुमान के तौर पर मान लिया जाए कि इनमें से 18 हजार परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। इनमें से अधिकांश महिला अभ्यर्थी के साथ कम से कम एक तो किसी के साथ दो दो अभिभावक भी आए थे, तो ये आंकड़ा 30-35 हजार के आसपास बैठता है। ये लोग करीब 8 से 10 हजार वाहनों से शहर में पहुंचे। इस तरह शहर की सड़कों पर इनका दबाव बढ़ गया था। हालांकि रविवार को अवकाश होने की वजह से नौकरी पेशा लोगों के वाहनों की संख्या कम रही, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद जब परीक्षार्थी और अभिभावकों ने घर वापसी की, तो शहर की सड़कों पर कई जगह जाम लगा।
शहर के फव्वारा से लेकर महाराणा प्रताप चौक, कपूर कंपनी तक जाम लगा रहा। मुरादाबाद क्लब से लेकर पीली कोठी तक जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस भी जाम में फंसी। यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए लोकोशेड पुल की तरफ से आने वाले वाहनों को दोनों तरफ जाने से रोक दिया था। करीब आधा घंटा यहां जाम के हालात रहे। इस वजह से लोगों को समस्या उठानी पड़ी।