फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the three sisters used to from robbery

तीन बहनों ने गिरोह बनाकर टैंपो ऑटो में की लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
the three sisters used to from robbery
मुरादाबाद। तीन सगी बहनों ने गिरोह बनाकर सड़कों पर दौड़ रहे आटो और टेंपो के चालक और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। महिलाएं मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं ने कबूला है कि वह आटो व टेंपो को बुक कराकर सुनसान इलाके में ले जाती थीं और चालक को डरा धमकाकर उससे लूटपाट करती हैं। इसके अलावा सफर के दौरान भी अन्य यात्रियों का सामान चुपके से उड़ा लेती थीं। पुलिस ने इनके कब्जे से यात्रियों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि सिविल लाइंस के नवीन नगर एमडीए कलोनी निवासी ललित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन साधना मिश्रा निवासी कटघर बीच होली का मैदान शुक्रवार को आटो में बैठकर नवीन नगर जा रही थीं। आटो में तीन अन्य महिलाएं भी सफर कर रही थीं। इन महिलाओं के साथ एक बच्चा भी मौजूद था। सफर के दौरान महिलाओं ने साधना मिश्रा का पर्स उड़ा लिया था। जिसमें नकदी और जेवर थे। इस वारदात की जानकारी महिला को तब हुई, जब वह आटो से नीचे उतर गईं। तब तक आटो रवाना हो चुका था। पुलिस ने महिलाओं की तलाश की तो सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर तीनों खड़ी मिल गईं। पुलिस ने इन्हें थाने ले आई। यहां पीड़ित महिला साधना से इनकी शिनाख्त कराई गई। पीड़ित ने इन्हें पहचान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं। महिलाओं ने अपने नाम कविता उर्फ अत्ता पत्नी विजय, रिंकी उर्फ पिंकी पत्नी वीर सिंह उर्फ पंजू निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर और पूजा पुत्री राजेंद्र सिंह नई बस्ती शास्त्री नगर थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ हाल निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर बताया है। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह की घटनाएं कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत कई जनपदों में घटनाएं कर चुकी हैं। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि इन्होंने आटो और टेंपो बुक कराकर चालक को सुनसान इलाके में ले जाती हैं। वहां डरा धमका कर चालक को लूट लेती हैं। अलग अलग जनपदों में दस से ज्यादा वारदातें कर चुकी हैं।
विज्ञापन

महिलाएं बच्चा भी रखती थी साथ
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने कबूला है कि ज्यादातर घटनाएं दूसरे जनपदों में की हैं ताकी उन्हें कोई पहचान न पाए। ऑटो और टेंपो में सवारी बनकर बैठती हैं और अपने साथ एक बच्चे को रखती हैं। ये बच्चा अन्य यात्रियों की गोद में जाकर बैठ जाती है। जिससे यात्री का ध्यान भटक जाता है और मौके पर पाकर वारदात कर देती हैं। महिलाओं ने बताया कि अगर आटो में अन्य सवारियां नहीं होती हैं तो चालक को सुनसान जगह ले जाती है। वहां उसे डरा धमका कर उसके रुपये छीन लेती हैं। अगर चालक शोर मचाता है तो उसे दुष्कर्म और छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शांत कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति संभाल रहे घर, महिलाएं कर रहीं वारदात
मुरादाबाद। गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में कबूला है कि उनके पति घर संभालते हैं। वह खाना बनाने से लेकर बच्चों को खिलाने पिलाने तक सभी कार्य करते हैं। जबकि महिलाएं तीन चार दिन बाहर रहती और घटनाएं करने के बाद घर लौटती हैं। कविता और रिंकी की शादी हो चुकी है। जबकि पूजा अभी अविवाहित है कविता और रिंकी ने बताया कि उनके पति कोई काम धंधा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed