फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The supply of medicines used in corona is sluggish

कोरोना में प्रयोग होने वाली दवाओं की आपूर्ति सुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The supply of medicines used in corona is sluggish
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव में प्रयोग होने वाली दवाओं, रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी रोकने को सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में टीम ने शहर के बुध बाजार स्थित कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई सेंटरों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन

सहायक औषधि आयुक्त दीपक कुमार और औषधि निरीक्षक मुकेश जैन की टीम ने शहर के बुध बाजार के चार मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। टीम ने मेडिकल स्टोर को चेक किया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक तो नहीं बेचा जा रहा। टीम ने कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवाओं आदि की स्टॉक भी देखा। स्टोर पर दवा लेने आ रहे लोगों से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

दवाओं के बिल से उनके बैच नंबर आदि को चेक किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि किसी भी स्टोर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों ने बताया कि कोरोना के उपचार में प्रयोग होने वालीं दवाओं की मांग अधिक है, लेकिन सप्लाई कंपनियों से ही कम मिल रही है। इसके अलावा शहर के दो ऑक्सीजन रीफिलिंग कर सिलिंडर सप्लाई करने वाली यूनिटों में भी जांच की गई। एक यूनिट में सप्लाई खत्म थी, लेकिन वहां पर इमरजेंसी के लिए सिलिंडर भरवा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed