फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The sun did not shine throughout the day, the mercury was nine degrees lower than normal

Moradabad News: दिनभर नहीं निकला सूरज, सामान्य से नौ डिग्री कम पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine throughout the day, the mercury was nine degrees lower than normal
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। रविवार को दिनभर सूरज नहीं निकला और अधिकतम पारा सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। सुबह से शाम तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन

जनवरी माह का अंतिम चरण चल रहा है, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को सुबह से घना कोहरा था। दोपहर में कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूप नहीं निकली। सुबह से शाम तक हवाओं ने परेशान किया। अवकाश होने की वजह से जरूरत पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शाम होते-होते फिर गलन और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 90 फीसदी रही। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया किसोमवार और मंगलवार को बादल दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। 31 जनवरी तक रात में गलन बरकरार रहेगी। पश्चिमी हवाओं की वजह से यह गलन हो रही है। बीच-बीच में धूप निकल सकती है। कोहरा भी मध्यम स्थिति का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed