फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The son of a debt-ridden servant planned to rob house in moradabad

मुरादाबाद : कर्ज में डूबे नौकर के बेटे ने डलवाया था सराफ के घर डाका, चार गिरफ्तार, पांच फरार 

Thu, 24 Feb 2022 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 02:30 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पांच बदमाश अभी फरार। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एंबुलेंस और लूटा गया सामान भी किया बरामद।

विज्ञापन
The son of a debt-ridden servant planned to rob house in moradabad
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सराफ अविनाश चंद्रा के घर उनके नौकर अशोक यादव के बेटे गौतम यादव ने डाका डलवाया था। पुलिस ने नौकर के बेटे सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा कर दिया। घटना में शामिल रहे पांच अन्य आरोपी बदमाश फरार हैं। पुलिस पूछताछ में नौकर के बेटे ने बताया कि उसके ऊपर कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने ये साजिश रची थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एंबुलेंस, तमंचा और लूटा गया माल बरामद कर लिया है।   

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में डकैती कांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कटरापूरन जट निवासी अविनाश चंद्र अपनी पत्नी विनीता चंद्रा के साथ बीस जनवरी को अमेरिका बेटे और बहू से मिलने गए हैं। अविनाश चंद्रा हिंदू कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। इसके अलावा बाजार गंज में उनकी सराफा की दुकान है, जिस पर चार नौकर काम करते हैं। मंगलवार रात बदमाश मिठाई का डिब्बा लेकर अविनाश के घर पहुंचे। उन्होंने पहले नौकर नरेश बाबू और इसके बाद नौकरानी शीला देवी को बंधक बनाकर तीन हजार रुपये, मोबाइल और मूर्तियां लूट ली थीं। बदमाशों के जाने के बाद बंधन मुक्त होने के बाद नरेश बाबू एक अन्य नौकर अशोक यादव के घर पहुंचा और उसने घटना की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों नौकरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने सराफ के नौकर अशोक यादव के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सराय खालसा मोहल्ला स्थित घर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अशोक के बेटे गौतम यादव, अमरोहा जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा निवासी उसके मौसेरे भाई वरुण यादव, बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र के कस्बा
विज्ञापन
विज्ञापन


झालू निवासी प्रिंस और बिजनौर के किरतपुर थानाक्षेत्र के गांव भनैड़ा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जसपुर निवासी अतुल, बिजनौर जनपद हल्दौर के झालू निवासी विशाल और अभिषेक, उत्तराखंड के जसपुर निवासी दीपांशु और वासू फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि अशोक यादव पिछले बीस साल से सराफ अविनाश चंद्रा  के यहां काम कर रहा था। अशोक के बेटे को जानकारी हो गई थी कि उसके पिता के मालिक अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए हैं। उसने अपने मौसेरे भाई वरुण के साथ मिलकर अविनाश के घर डकैती डालने की साजिश रची थी।

इस तरह दिया घटना को अंजाम 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी अतुल, विशाल, दीपांशु और वासू घर के अंदर गए थे। उन्होंने नौकर-नौकरानी को बंधक बनाकर लूटपाट की। यहां अतुल ने नरेश के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया था, जिससे नरेश बेहोश हो गया था। जबकि वरुण और प्रिंस ने मोहल्ले में ही एक मंदिर के पास खड़े होकर पहरेदारी की थी। संदीप कुमार महिला अस्पताल के पास एंबुलेंस लेकर खड़ा था। घटना की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गौतम यादव मौके पर मौजूद नहीं था। 


कौकरपुर के पास से दबोच आरोपी 
घटना के बाद पुलिस ने दो सौ से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके जरिये पुलिस को अहम सुराग  हाथ लगे। पुलिस ने बुधवार सुबह अगवानपुर पाकबड़ा बाईपास पर कौकरपुर गांव के पास से एक एंबुलेंस पकड़ी, जिसमें  आरोपी गौतम यादव, वरुण यादव, प्रिंस और संदीप सवार थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक कैमरा, झूला, सिंहासन, गाय-बछड़ा, घंटी, सिंहासन चौको, तीन कटोरी, छोटे आकार के राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल, पीली धातु की दो कटोरी और एक झूला भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed