फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Samajwadi Party organized a camp to provide SIR training to BLA members.

Moradabad News: सपा ने शिविर लगाकर बीएलए को दिया एसआईआर का प्रशिक्षण

Wed, 17 Dec 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party organized a camp to provide SIR training to BLA members.
बिलारी। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित रॉयल हेरिटेज रिसोर्ट में सपा की बिलारी विधानसभा की इकाई की ओर से पहले तो शिविर लगाकर बीएलए को एसआईआर का प्रशिक्षण दिया गया। बाद में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ पर सपा का मजबूत संगठन बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक में पहुंचे सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और बिलारी विस क्षेत्र के अध्यक्ष इश्तयाक सैफी ने अपनी पार्टी के सभी बीएलए से मौजूदा एसआईआर अभियान में प्रत्येक बूथ की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर अभियान के शेष रहे कार्य में सभी बीएलए अपनी सक्रियता निभाएं। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सभी बीएलए पहले तो अपने परिवार के वोटरों के बारे में पूरी जानकारी करें। उसके बाद जो मतदाता एसआईआर से वंचित रह गए हैं। उन्हें सहयोग करें।
विज्ञापन


सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सपा विधायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का कहीं भी उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और संचालन बिलारी नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाजी मोहम्मद उस्मान, वेद प्रकाश सैनी, नौशाद पाशा, दिव्यांशु भटनागर, रेहान पाशा, मोहम्मद हस्सान फैजी, कसीम आजाद, अफरोज जहां, रमाकांत सैनी, कलीम नूरी, सददाम सैफी, शमीम अहमद, एपी यादव, शिशुपाल यादव, रफत खां, बशर मलिक, जुबैर अंसारी, सुहैल खान, वसीम मलिक, मनोज मौर्य, गजराम वाल्मीकि, विशाल सक्सेना, अकरम मलिक, हप्पू राजा अंसारी, जरीफ अंसारी, आमिल सिददीकी, मोबीन सलमानी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed