{"_id":"6990dcabb272d074a006ffa5","slug":"the-road-connecting-two-development-blocks-is-in-bad-condition-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110889-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो विकास खंडों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो विकास खंडों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
विज्ञापन
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड पर चौधरी चरण सिंह पार्क से ग्राम नगलिया जट होकर खाबरी अव्वल को जाने वाली सड़क दो विकास खंडों के कई गांवांे को आपस में जोड़ती है। इस सड़क पर दिन भर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। यह सड़क अनेक जगह टूट गई है और गड्ढे बन गए हैं।
आलम यह है कि जगह-जगह सड़क की ऊपरी परत में लगी बजरी भी उखड़ गई है। उखड़ी बजरी के ऊपर होकर गुजरते समय दो पहिया वाहन अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों की लगातार मांग के बावजूद इस सड़क को बनाने वाले गन्ना विकास परिषद बिलारी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
दो दिन पहले बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने लखनऊ में प्रदेश विधानसभा के सत्र में भी इस सड़क की बदहाली का मुददा उठाया है। ग्राम पंचायत नगलिया जट के प्रधान चौधरी संजीव सिंह सोनू ने बताया कि वह बिलारी तहसील में लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस टूटी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग उठा चुके हैं। अधिकारियों ने केवल आश्वसन दिया है लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अब यह सड़क शासन की अनुमति से गन्ना विकास परिषद से हटाकर लोकनिर्माण विभाग को दे दी गई है। अब इस टूटी सड़क को ठीक कराने की जिम्मेदारी लोनिवि की है।