फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The problem of smart prepaid meters was discussed in the Jan Sansad.

Moradabad News: जन संसद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्या पर हुई चर्चा

Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The problem of smart prepaid meters was discussed in the Jan Sansad.
बिलारी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर समेत विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर के सामाजिक संगठनों की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत उपखंड कार्यालय पर जन संसद बुलाई गई। यहां विद्युत अधिकारी और उपभोक्ताओं ने आमने सामने बैठकर समस्याएं बताईं और समझीं। वार्ता के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बिलारी नगर में लगातार विरोध बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संगठन द्वारा इस समस्या को लेकर कई दिन पहले जन संसद का आयोजन किया गया था। बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों को मिलाकर जन संसद समिति का गठन कर लिया गया। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सही तरह से विद्युत अधिकारियों के सामने लाने के लिए नगर में स्टेशन रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर जन संसद का आयोजन हुआ। इस जन संसद में सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, व्यापारी संगठनों और राजनीतिक दलों के अनेक प्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने जन संसद रूपी आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

जन संसद के दौरान एसडीओ विद्युत अवधेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवम वाष्र्णेय और विद्युत मीटर लगाने वाली टीम की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की गलत बिलिंग, बैलेंस कटौती और अन्य तकनीकि समस्याओं को तत्काल ठीक कराया गया। समिति सदस्यों का स्पष्ट कहना था कि स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था आम जनता के हित में नहीं है जब तक प्रीपेड मीटरों को वापस पोस्टपेड व्यवस्था में नहीं बदला जाता तब तक सामाजिक संगठनों का यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंसद में सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के अध्यक्ष नोमान जमाल, नागरिक परिषद बिलारी के अध्यक्ष डाॅ.राकेश रफीक और रालोद के नगर अध्यक्ष अनिल ठाकुर के अलावा भाकियू नेता चौधरी भयराज सिंह, आशु बालियान, डाॅ. जितेंद्र दक्ष, बब्लू मसूदी, हप्पू राजा अंसारी, कासिम अंसारी, जीशान पाशा, सखाबत सलमानी,अलंकार गुप्ता, दीपक कुमार, कलीम नूरी, रंजीत यादव, दिनेश शर्मा, योगेश चौधरी, हरेंद्र सिंह, नाजिम अंसारी, तौफीक अहमद, नईमुददीन,शाहरुख हुसैन, आदि मुख्य थे। जनसंसद लगभग तीन घंटे तक चली जिसके सार्थक परिणाम सामने आए। जन संसद संयोजक नोमान जमाल ने बताया कि विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की तत्काल सहायता के लिए मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 6395417402 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed