फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The present government is responsible for inflation and unemployment: Kamal

महंगाई और बेरोजगारी के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार : कमाल

Sat, 26 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The present government is responsible for inflation and unemployment: Kamal
कांठ। शुक्रवार को नगर स्थित सपा कार्यालय पर स्थानीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने लोगाें की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने के लिए कहा। इसी के साथ पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील सपा कार्यकर्ताओं से की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इस समय महंगाई और बेरोजगारी के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है। वर्ष 2012 से 2017 तक सपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई पर अंकुश था और हर हाथ को काम मिल रहा था, लेकिन आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा यूपी में शानदार प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी। इस दौरान विधायक के समक्ष लोगों ने राजस्व, बिजली, समाज कल्याण, जल भराव, विकास, राशन कार्ड, भूमि पैमाईश आदि से संबंधित समस्याओं को रखा। जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कहा। सबसे अधिक बिजली समस्याएं दर्ज की गई। इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुरकान अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह यादव, जिला सचिव प्रमोद यादव, आरिफ मलिक, उम्मेद चौधरी, अरशद फुरकान खां, दानिश चौधरी, हरपाल यादव, रफीक अहमद, अंजार चौधरी, अमजद अली, पिंटू विश्नोई, भूरा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed