{"_id":"6589e53600d5829c4d07cbb4","slug":"the-officers-heard-the-problems-of-both-the-parties-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-310608-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रौंडा पहुंचकर अफसरों ने सुनीं दोनों पक्षों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रौंडा पहुंचकर अफसरों ने सुनीं दोनों पक्षों की समस्याएं
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रौंडा गांव पहुंचकर अफसरों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं। गांव में एक सप्ताह पहले ही धार्मिक निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में अफसरों ने दोनों पक्षों की बैठक की। जिसमें एएसपी अमरिंदर सिंह और तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण भी किया।तहसीलदार सदर और एएसपी ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वह गांव में शांति बनाए रखें। गांव में दोबारा ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। सभी मिलजुल कर रहें। यदि कोई समस्या है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ताकि समय से उसका निदान हो सके। तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने बताया कि झगड़ों से गांव के विकास में अवरुद्ध उत्पन्न हो जाता है सभी भाईचारे से रहें। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि गांव में शरारती तत्वों की गति विधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी ने गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कसार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधान मुकीम, जलील, छोटे, साबिर, अबरार, सोनू प्रजापति, अर्जुन सिंह, रामचरन सैनी, अमर सिंह तारा, मुदित त्यागी, दिनेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।