फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The night shelters are empty; no one is coming to stay there.

Moradabad News: खाली पड़े रैन बसेरे, ठहरने के लिए नहीं मिल रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The night shelters are empty; no one is coming to stay there.
ठाकुरद्वारा। नगर में भटकते लोगों को ठंड में ठहरने के लिए नगर पालिका परिषद ने दो रेन बसेरे बनाए हैं लेकिन दोनों रैन बसेरे खाली पड़े हैं। उनमें ठहराने के लिए राहगीर नगर पालिका को नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को रात 8:00 बजे नगर पालिका के सामने बने नए रैन बसेरे में ताला लटका हुआ था। वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। नगर के मोहल्ला मुंडो वालों में सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरा 11 दिसंबर से शुरू हुआ था लेकिन इसमें अब तक सिर्फ सात लोगों को ही ठहराया गया है। जबकि नगर पालिका कार्यालय के सामने यात्री प्रतीक्षालय में बना नया रैन बसेरा करीब छह दिन पहले शुरू हुआ था। इसमें अभी तक कोई भी राहगीर या अन्य व्यक्ति नहीं रुका है। इस पर नगर पालिका ने करीब दो लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

रैन बसेरे में सुविधाओं का अभाव : पवन
भाजपा नेता नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद ने रविवार को पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि नए रैन बसेरे में सुविधाओं का अभाव है इसमें शौचालय और बाथरूम की व्यवस्था नहीं है। कोई खिड़की भी नहीं है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की टीम रात में ढूंढती है भटकते लोगों को : सैफी
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि नगर पालिका ने शासन और अधिकारियों के आदेश पर नया रैन बसेरा बनाया है। नगर पालिका की टीम पूरी रात नगर में घूम कर ठंड में भटकते लोगों को ढूंढते हैं लेकिन यहां ऐसे कम लोग ही मिलते हैं जिन्हें रैन बसेरे में ठहराया जा सकते हैं। उनका कहना है कि यहां पर रात में कोई भी रेलवे स्टेशन या रोडवेज बस स्टैंड नहीं है। इसलिए बाहरी लोगों का रात में कम आना होता है।

नपा के रैन बसेरे में हैं सुलभ सुविधाएं : एसडीएम
एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि नगर पालिका कार्यालय के पास ही रैन बसेरा बना है। नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही बाथरूम और शौचालय की व्यवस्था है। उनका कहना है कि ठाकुरद्वारा में इस तरह की कोई गतिविधियां नहीं है जहां पर लोग ठंड में भटकते हुए मिलें। फिर भी नगर पालिका को उन्होंने आदेश दे रखे हैं कि कोई भी व्यक्ति ठंड में सड़क पर भटकता हुआ न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed