फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants shot the SP leader after chasing 800 meters

बदमाशों ने 800 मीटर पीछा कर सपा नेता को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the SP leader after chasing 800 meters
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार में शुक्रवार रात बाइक सवार सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के समय वह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहे थे। हमलावरों ने चिड़िया टोला से लेकर करीब 800 मीटर बाइक दौड़ाकर प्रकाश नगर चौराहे तक पांच फायर किए। एक गोली सपा नेता को बाजू को पार करते हुए पीठ में लग गई। घायल को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के पूर्व विधायक यूूसुफ अंसारी भी घायल को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के पुतलीघर रोड निवासी दीपक चौधरी सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। वह सपा नेता भी हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे दीपक अपने एक साथी के साथ लाजपत नगर से घर लौट रहे थे। इनकी बाइक कपूर कंपनी पुल पार चिड़िया टोला में पहुंची। इसी दौरान दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने एक के बाद एक पांच फायर किए। बताया जा रहा है कि दीपक के दोस्त ने बाइक तेजी से लहराते हुए दौड़ाई। जिस कारण हमलावर दीपक को एक ही गोली मार पाए। प्रकाश नगर चौराहे से मझोली चौराहे की ओर भाग गए। कई राउंड गोली चलने से लाइनपार में सनसनी फैल गई। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायल को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने साईं अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल के परिजनों से बातचीत की। एसपी सिटी ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

चार साल पहले भी किया गया था दीपक पर हमला
मुरादाबाद। पुलिस ने दीपक के परिजन और करीबियों से जानकारी की तो पता चला कि दीपक पर चार साल पहले भी हमला किया गया था। उस घटना में भी दीपक घायल हो गए थे। पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें चार आरोपी जमानत पर हैं, जबकि एक आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के साथ ही नए विवादों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा छोड़ सपा में जुड़ गए थे दीपक
मुरादाबाद। दीपक के करीबियों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भाजपा में थे, लेकिन कुछ समय पहले ही वह भाजपा छोड़कर सपा में जुड़ गए थे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी अनिल यादव ने साईं अस्पताल पहुंच कर घायल से पूछताछ की। इसके बाद परिवार के सदस्यों और दोस्तों से की पूछताछ की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस की एक टीम लाइन में दुकानों और शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed