{"_id":"6663a10a480388030103ba24","slug":"the-miscreants-looted-50-thousand-from-two-brothers-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-415842-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो भाइयों से बदमाशों ने 50 हजार लूटे, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो भाइयों से बदमाशों ने 50 हजार लूटे, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
कमलापुरी-डिलारी मार्ग पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे कंप्यूटर व्यापारी दो भाइयों से पांच बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाशों 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ लाठी-डंडे और सरियों से मारपीट की। वारदात की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। व्यापारियों ने मामले के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव कालेवाला माधोवाला निवासी अमित कुमार और उसका छोटा भाई अंकुर कुमार की नगर में कोर्ट रोड पर सिंह कंप्यूटर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहे थे। जब दोनों भाई डिलारी मार्ग पर कमलापुरी खालसा गांव में राशिद के घर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे तो दोनों भाइयों को पीछा कर रहे पांच बाइकों पर सवार करीब 14 बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दोनों भाइयों की बाइक गिरा दी। दोनों व्यापारी भाइयों का कहना है कि कुछ बदमाशों के चेहरे पर नकाब था। बदमाशों ने दोनों भाइयों से रुपयों से बैग देने को कहा।
दोनों भाइयों ने रुपयों से भरा बैग देने से मना किया तो बदमाशों ने दोनों को लाठी-डंडों और सरियों से पीटा। इसके बाद बदमाश बैग छीनकर डिलारी की ओर जाने वाली सड़क पर भाग गए। व्यापारी भाइयों ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये की नकदी, दुकान की चाबियां और अन्य कागजात थे। घटना की जानकारी मिलने पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में व्यापारी और दोनों भाइयों के गांव के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और क्राइम इंस्पेक्टर से मिलकर घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल के रास्ते में स्टेट बैंक और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। वहीं व्यापारी भाइयों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोतवाली में पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग करने वालों में व्यापारी सुनील अग्रवाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल सिंह, संजय सिंघल, मोहित अग्रवाल, भाजपा नेता कमलेश कुमार शामिल रहे।