फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The in-laws beat up the married woman by locking her in the room

कमरे में बंद कर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The in-laws beat up the married woman by locking her in the room
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनमुटाव के चलते ससुराल वालों ने विवाहिता को चार दिन तक कमरे में बंद करके पीटकर लहूलुहान कर दिया। शुक्रवार को चीख पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत पड़ी विवाहिता को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर दिया गया है। आरोपी घर से फरार हैं। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विवाहिता को पीटने का यह मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के फरीदपुर हमीर गांव का है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव भटावली निवासी शिफा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दस माह पहले बाबर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में उसके साथ सामान्य व्यवहार रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। शिफा का आरोप है कि इसी विवाद के चलते चार दिन से उसको एक कमरे में बंद रखा गया और वह भूखी प्यासी रही।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह मुंतियाज, शाहिन, शहाना, परवीन, जहीर और इमरान एक राय होकर उसको जान से मारने की नियत से कमरे का ताला खोल कर अंदर आ गए। आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने भागने का प्रयास किया तो आरोपी मुंतियाज और इमरान ने विवाहिता के सिर में लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस कंट्रोल को सूचना देकर अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर उसके मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घायल विवाहिता को उपचार के लिए कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसको बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मैनाठेर पुलिस ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धारा 147,148 (एक राय होकर पीटना), 452 (घर में घुसकर हमला), 323 (मारपीट), 504 (गाली गलौज), 506 जान से मारने की धमकी (342) (बंधक बनाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दो पक्षों के बीच मारपीट में मां-बेटे घायल
कांठ। रंजिशन के चलते दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर दो महिलाओं सहित पांच के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ितों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।

यह मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भैंडी फरीदपुर का है। यहां के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र महेंद्र सिंह गांव के ही नावेद से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। कई बार पहले भी विवाद हो चुका है। आरोप है कि इसी को लेकर नावेद पक्ष ने संजीव पक्ष के साथ मारपीट की। इससे संजीव उसकी पत्नी रूबी, पुत्र नकुल और टीटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छजलैट थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पक्ष के नगमा, रीना आबिद, नावेद, जाकिर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ महेशचंद्र गौतम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed