फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The house allotted to Moradabad's first SP mayor

Moradabad News: मुरादाबाद के पहले सपा मेयर हुमायूं कदीर को आवंटित आवास खाली कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
The house allotted to Moradabad's first SP mayor
मुरादाबाद। नगर निगम प्रशासन ने शहर के पहले सपा मेयर स्व. हुमायूं कदीर के नाम से लिप्टन क्लब के पास अलाॅट आवास को खाली कराने के बाद अपना कब्जा ले लिया। हुमायूं कदीर का निधन हो चुका है। वर्तमान में उनके परिवार का कोई सदस्य आवास में नहीं रह रहा था। सूचना पर शहर में ब्याही उनकी बेटी अनम और दामाद उस्मान भी मौके पर पहुंच गए। निगम टीम ने घर में मौजूद सामान की सूची बना कर सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम गठन के बाद वर्ष 1995 में मेयर के हुए पहले चुनाव में समाजवादी पार्टी के हुमायूं कदीर मेयर निर्वाचित हुए थे। उस दौरान लिप्टन क्लब के पास आवासीय सुविधा के लिए उन्हें भवन आवंटित किया गया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक लेकिन हुमायूं कदीर ने अपना मेयर कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी भवन को खाली नहीं किया था। निगम संपत्ति की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के संज्ञान में यह मामला आया। जिसके बाद उन्होंने अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसे खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए दो बार संबंधित पते पर नोटिस भेजा गया। लेकिन वहां निरंतर ताला बंद होने के कारण नोटिस भवन पर चस्पा कर दी गई थी। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद वृहस्पतिवार नगर निगम की टीम थाना सिविल लाइंस के निरीक्षक अवध बिहारी के साथ दोपहर आवास पर पहुंची। भवन का ताला तोड़कर भवन में रखे समान की सूची तैयार करने लगे। इसी बीच हुमायूं कदीर की पुत्री अनम और दामाद उस्मान, छोटे भाई रिजवान कदीर मौके पर पहुंच गए। तीनों ने बताया कि हुमायूं कदीर की पत्नी फिरदौस जहां अमेरिका में सेटल अपने बेटे के पास उपचार कराने गई हैं लिहाजा उनके आने के बाद कोई कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन निगम टीम नहीं मानी। भवन के सभी समान की सूची बना कर उनकी बेटी और दामाद की सुपुर्दगी में दे दिया और भवन खाली करा कर निगम टीम ने कब्जा प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह करोड़ रुपये की कीमत का है भवन
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि पूर्व मेयर स्व. हुमायूं कदीर के परिजनों के अवैध कब्जे वाले जिस भवन को खाली कराया गया है वह भवन 661 वर्गमीटर क्षेत्र में बना है। जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।
- वर्ष 1995 में शहर के पहले मेयर हुमायूं कदीर को उनके कार्यकाल तक के लिए आवास आवंटित किया था। बाद में उस पर कब्जा जमा लिया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर निगम की संपत्तियों से कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में यह कब्जा हटाया गया है। इस अभियान से निगम की करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कब्जा मुक्त हुई है। शहर में अन्य ऐसी संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

- मेरे वालिद हुमायूं कदीर का 2021 का इंतकाल हो गया था। मेरी मां अमेरिका में मेरे भाई के पास इलाज करा रहीं हैं। हम लोगों को आवास खाली करने का कोई नोटिस नहीं मिला। आज घर पर जो नोटिस चस्पा देखा था उसमें मां का भी इंतकाल दिखा दिया गया था। जबकि मां जिंदा हैं। हम लोग मां के वापस आने के बाद खुद कब्जा देना चाहते थे। ताला तोड़ कर कब्जा लिया गया यह गलत किया। - अनम हुमायूं, पुत्री स्व. हुमायूं कदीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article