{"_id":"612a91948ebc3e0b04438808","slug":"the-helper-killed-the-driver-in-protest-against-the-beating-with-slippers-city-news-mbd400769672","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल से पिटाई के विरोध में हेल्पर ने की थी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पल से पिटाई के विरोध में हेल्पर ने की थी चालक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने शनिवार को ट्रक चालक की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि हेल्पर ने ही चालक की हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि चालक ने उसे शराब खरीदने के लिए दुकान पर भेजा था। वहां भीड़ होने की वजह से उसे लौटने में देर हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर चालक ने हेल्पर की चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में उसने चालक के सिर पर लोहे की रॉड मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात मझोला थानाक्षेत्र के धीमरी तिराहा के पास एक ट्रक खड़ा था। आस पड़ोस के लोगों ने ट्रक में एक शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो ट्रक में मौजूद युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वीरेंद्र पाल बताया। वह कासगंज जनपद के गिराधरपुर निवासी है। उसने बताया कि वह ट्रक का हेल्पर है। इसके बाद उसने मृतक की पहचान बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थानाक्षेत्र के बिरौली गांव निवासी यतेंद्र (40) के रूप में हुई थी। यतेंद्र ट्रक चालक था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने ही चालक की हत्या की है। चालक यतेंद्र ने उससे शराब मंगाई थी। दुकान पर भीड़ होने की वजह से शराब लाने में उसे देर हो गई थी। जिससे चालक नाराज होकर उसे गलियां दीं और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। इसके विरोध में हेल्पर ने ट्रक के केबिन में रखी लोहे की रॉड उठाकर यतेंद्र के सिर पर मार दी थी। जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी हेल्पर वीरेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे शनिवार की शाम जेल भेज दिया।
बुलंदशहर से सीमेंट की बोरियां लादकर रवाना हुआ था ट्रक
मुरादाबाद। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि चालक यतेंद्र और हेल्पर वीरेंद्र बुलंदशहर से ट्रक में सीमेंट की बोरियां लादकर रवाना हुए थे। कुछ बोरियां बिलारी में उतारी गईं थीं। इसके बाद बाकी बोरियां मुरादाबाद उतारनी थीं। बिलारी से लगने के बाद ही चालक और हेल्पर ने शराब पी थी। इसके बाद चालक ने फिर से हेल्पर को दुकान भेज दिया था।