फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the family fainted sleeping by burning the fireplace in the room

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहा परिवार बेहोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
the family fainted sleeping by burning the fireplace in the room
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर में रविवार रात अंगीठी जलाकर सोया परिवार बेहोश हो गया। बराबर वाले कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्होंने सभी को बेहोश पाया। परिजन बेहोश लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिए। कटघर के रहमत नगर करूला निवासी मोहम्मद ताहिर का परिवार रहता है। रविवार रात ताहिर, पत्नी रहमत जहां और बेटी मंतशा के साथ कमरे में सो रहे थे। उन्होंने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जला रखी थी। जिसकी वजह से कमरे की आक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद तीनों बेहोश हो गए। बराबर वाले कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो तीनों बेहोश पाए। इसके बाद मौके पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed