{"_id":"6a00f166c04c5626e90e3216","slug":"the-drain-was-broken-to-prevent-waterlogging-it-had-been-open-for-six-days-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-898254-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जलभराव रोकने के लिए नाला तोड़ा... छह दिन से खुला पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जलभराव रोकने के लिए नाला तोड़ा... छह दिन से खुला पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड-47 में बुध बाजार में मुख्य नाला चोक होने के बाद हुए जलभराव को ठीक करने के लिए नगर निगम की टीम ने दुकानों के आगे नाले की स्लैब तोड़ी थी। कुछ दुकानों के आगे नाला खुल गया था। इस खुले नाले को रविवार को छठे दिन भी ठीक नहीं किया गया है। हर वक्त हादसे का डर रहता है।
वर्षो से बंद नाले को जहां-तहां स्लैब तोड़कर जल निकासी तो शुरू करा दी गई है लेकिन अब एक नई समस्या पैदा हो गई है। नगर निगम की टीम ने नाले को साफ करने के लिए मुख्य नाले की स्लैब को जेसीबी से तोड़ा था। जल निकासी होने लगी तो गली नंबर छह का जलभराव तो खत्म हो गया है लेकिन अब नगर निगम ने नाले को खुला ही छोड़ दिया है। रविवार तक उसे निगम की टीम देखने तक नहीं आई है।
--
बुध बाजार गली नंबर छह में जलभराव के बाद चौथे दिन नगर निगम की टीम ने किसी तरह जल निकासी तो सुचारु कर दी लेकिन अब मेरी दुकान के आगे ही बढ़ा गड्ढा छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पूजा गुंबर
--
- उस दिन अधिक जलभराव हो गया था तो आनन फानन में जहां तहां स्लैब तोड़कर किसी तरह ऊपर की सतही सफाई कर दी गई थी लेकिन सिल्ट तो नाले में अब भी जमा ही है।
अमित शर्मा
--
- जल नाला तोड़ा था तो निगम को जानकारी तो है ही, कि यहां दुकानों के आगे बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे दिक्कत होना स्वाभाविक है लेकिन तत्काल बनवा ही देना चाहिए था।
विजय कुमार बजाज
--
- एक दो दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन नगर निगम की टीम वापस लौटी और इस गड्ढे को भूल गई, आज छह दिन हो गए हैं लेकिन कोई कर्मचारी इसे दुरुस्त नहीं करने आया।
मनीष नारंग
--
- छह दिन से खुले पड़े गड्ढे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एक दिन तो एक स्कूली छात्र गिरते गिरते बच गया, नाला गहरा है। इस पर निगम को तत्काल ध्यान देना चाहिए।
सौरभ गुंबर