फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The debt-ridden watchman committed suicide by hanging

कर्ज में डूबे चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The debt-ridden watchman committed suicide by hanging
मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार रात कर्ज में डूबे चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि युवकों पर गांव के ही लोगों का एक लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा में किराए के मकान में रहने वाले ऋषिपाल (40) मूल रूप से संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी भारतल मदापुर का निवासी था। वह दो साल से अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी नीरज के अलावा दो बेटे अनूप, कार्तिक और एक बेटी संजना है। पति-पत्नी बेलदारी का काम करते थे। इसके अलावा ऋषि पाल रात को चौकीदारी का काम करता था। देर रात वह नए मुरादाबाद में स्थित एक मकान में चौकीदारी कर रहा था। इस दौरान उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की सुबह जब अन्य मजदूर काम करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्होंने ऋषिपाल का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे पर लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी नीरज ने बताया कि उसके पति पर गांव के कुछ लोगों का करीब एक लाख रुपये का कर्जा था। इसे लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। गांव में उनकी आठ बीसे जमीन है, जिसे उनका बड़ा भाई महाराम खरीदना चाहता था। परंतु ऋषिपाल की पत्नी नीरज जमीन को बेचने के लिए तैयार नहीं थी। इसी तनाव के चलते उसके पति ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed