फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Dalit woman was pressured to convert to another religion

मुरादाबाद: दलित युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव, अगवा करने की धमकी, पीड़िता का भाई जेल में बंद.. उलझा है मामला

Sat, 20 Dec 2025 07:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 07:47 PM IST
सार

मुरादाबाद की युवती ने कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई की बात कही  है। पीड़िता का भाई भी छेड़खानी के आरोप में जेल में बंद है। 

विज्ञापन
The Dalit woman was pressured to convert to another religion
जांच कर रही पुलिस - फोटो : AI

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपहृत करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में युवती ने वीडियो वायरल कर जिला पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को मामूली धारा में चालान कर छोड़ दिया था। मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों का धारा  126, 135 में चालान कर दिया था। शुक्रवार को युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल किया। युवती ने आरोप लगाया कि आए दिन रास्ते में रोककर उसके ऊपर मनचले अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं। दबंगों की हरकतों के चलते उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। वह लगातार डर के माहौल में रह रही है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और डराने-धमकाने वाले मैसेज भेजकर आरोपी उसको चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।

युवती वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व में उसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं की जगह हल्की धाराओं में प्राथमिकी  दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।


इस मामले में पुलिस का कहना कि आरोपियों की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पीड़ित युवती के भाई के खिलाफ जून माह में कार्रवाई हुई थी। इस समय वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed