फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the cold made it worse

दिन में ठिठुरन और रात में गलन ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
the cold made it worse
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। गुरुवार को शीतलहर चलने के बाद शुक्रवार को भी कंपकंपी का मौसम बना रहा। सुबह से कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। इसकी वजह से गलन से कोई राहत नहीं मिली। ठिठुरन से जन-जीवन बेहाल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर चलने से ठिठुरन और बढ़ गई। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे आसमान में सूरज की किरणें चमकने लगी। शाम तक धूप खिली रही। लोग घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकने लगे, लेकिन तपिश कम होने की वजह से उन्हें ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम के समय भी गलन ने बेहाल कर दिया। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी का कहना है कि अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस के साथ 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 88 फीसदी थी, जो शाम को 80 फीसदी दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ शून्य है। एक जनवरी तक मौसम साफ है। रात में कोहरा रहेगा। धूप हल्की रहेगी। ठंड में कोई सुधार नहीं है। कड़ाके की ठंड परेशान करेगी। 28 और 29 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में थोड़े सुधार का अनुमान है।
विज्ञापन

धीमी हो गई रफ्तार
कामकाजी लोग सुबह जब कार्यालय के लिए निकले तो पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढंके हुए थे। ग्लव्स पहनने के बावजूद शीतलहर हाथों को सुन्न कर रही थी। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालक धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर में धूप खिलने पर भी ठंड से बहुत राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed