फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The child died in the womb due to beating her husband

पति की पिटाई से कोख में ही मर गया बच्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The child died in the womb due to beating her husband
मुरादाबाद। एक युवती ने सिविल लाइंस थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई की और पेट में लात मारी, जिससे उसकी कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महलकपुर निवासी रीना ने सिविल लाइंस थाने में अपने पति रवि पुत्र रामप्रसाद निवासी हरथला सब्जी मंडी, सास लीलावती, ननद सुमन, ननदोई वरुण निवासी लाकड़ी और देवरों पिंटू व शनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीना ने रिपोर्ट में कहा है कि 28 फरवरी 2019 को उसकी शादी पप्पू और हुुकुम सिंह ने रवि के साथ कराई थी। रीना के मुताबिक उसके पिता ने शादी में ठीकठाक दान दहेज दिया था इसके बाद भी ससुराल वालों ने शादी के तुरंत बाद दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि कई बार ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया और रीना वापस ससुराल लौट आई। लेकिन 29 नवंबर 2019 को ससुराल वालों ने आधी रात को फिर से उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि वह गर्भवती थी लेकिन इसके बावजूद उसके पति ने पेट और पीठ पर लात मारी। जिससे उसकी कोख में पल रहे बच्चे ने कोख में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed