फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The administration stopped BKU office-bearers from going to Sambhal.

Moradabad News: प्रशासन ने भाकियू पदाधिकारियों को संभल जाने से रोका

Sun, 19 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The administration stopped BKU office-bearers from going to Sambhal.
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों द्वारा संभल पहुंचकर मुख्यमंत्री को किसानों की मांगों का ज्ञापन दिए जाने की खबर प्रशासन को मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ।
विज्ञापन

भाकियू के कैंप कार्यालय पहुंचकर और संगठन पदाधिकारियों को समझाकर नायब तहसीलदार ने उनकी मांगों का ज्ञापन ले लिया।भारतीय किसान यूनियन तोमर की मंडल कार्यकारिणी ने पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि संभल और अमरोहा में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम में भाकियू तोमर के पदाधिकारी पहुंचकर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को देंगे।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिहाज से प्रशासन सक्रिय हुआ बिलारी थाना पुलिस और नायब तहसीलदार अभिनय सिंह रेलवे स्टेशन रोड स्थित भाकियू तोमर के कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। अधिकारियों ने भाकियू के पदाधिकारियों को यह समझाते हुए शांत कर लिया कि उनका ज्ञापन यहीं पर ले लिया जाएगा। भाकियू तोमर के मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान किए जाने, किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार निर्धारित समय पर सहकारी संस्थाओं से खाद दिलाने े, चांदपुर गनेश गांव में बीडीसी सदस्य के कोटे से बनाए जा रहे नाले का काम शीघ्र पूरा किया जाने आदि मांगें उठाई गईं। ज्ञापन देने वालों में बिलारी तहसील अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर, नगर अध्यक्ष ताहिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष फहीम हुसैन, मुशाहिद हुसैन, वाहिद हुसैन, सलीम अहमद आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed