फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused used to threaten, not murder in 376, they will go to jail

आरोपी देते थे धमकी, 376 में नहीं हत्या करके जाएंगे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused used to threaten, not murder in 376, they will go to jail
आरोपी देते थे धमकी, 376 में नहीं हत्या करके जाएंगे जेल
विज्ञापन

भाई का आरोप- बहन ने नहीं की खुदकुशी, आरोपियों ने हत्या कर शव लटकाया
थाने में तीन दिन पहले भी पीड़िता और भाई गए थे शिकायत करने
चंदौसी (संभल)। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या का शव लटकाया गया है। आरोपी अपने पड़ोसियों से कहते थे कि 376 में तो नहीं पर हत्या करके जेल जाएंगे। इसकी पुलिस को सूचना दी थी। तीन दिन पहले भी वह अपनी बहन पीड़िता के साथ थाने गए थे लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। मृतका के भाई ने पुलिस को बृहस्पतिवार को आरोपियों के ही तीन नामजद परिजनों पर हत्या करने का आरोप में लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मृतका किशोरी के भाई ने अपनी मां के साथ थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। आरोपियों और उनके घर की दीवार मिली हुई है। छत के रास्ते भी घर में दाखिल हो सकते हैं। घर का दरवाजा भी खुला हुआ था। दुष्कर्म आरोपी युवकों के चाचा, ताऊ समेत तीन ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की और शव फंदे पर लटका दिया। किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले भी आरोपी वीरेश ने पड़ोसियों से कहा था कि वह 376 में जेल नहीं गए हैं, पर हत्या करके जरूर जेल जाएंगे। मृतका के भाई के मुताबिक आरोपियों को पता था कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक घर में उसकी बहन के अलावा और कोई नहीं रहता है। उसकी मां स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने जाती है। मैं ठेला लगाने जाता हूं तथा छोटा भाई ई-रिक्शा चलाने जाता है। इसी का आरोपियों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की मौत फंदे से लटकने से हुई
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने किया। पैनल में डॉ. सुहैल अहमद और डॉ. निष्ठा शामिल रहीं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत फंदे से लटकने से हुई है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई चोट आदि के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed