फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The 10th class student who was swept away in the Karula river was not found even on the second day

Moradabad News: करूला नदी में बहे 10वीं के छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The 10th class student who was swept away in the Karula river was not found even on the second day
कांठ। दोस्तों के साथ कस्ला नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहे 10वीं के छात्र का रविवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पूरा दिन गोताखोर और पीएसी की बाढ़ राहत टीम नदी में छात्र को तलाशती रही लेकिन शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली थी जिससे छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शनिवार को कांठ के गांव खतापुर निवासी बृजपाल सिंह का 16 वर्ष का बेटा कपिल अपने गांव के ही तीन दोस्तों के साथ पास के गांव लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर के समीप करूला नदी में नहाने के लिए आया था। यहां नहाते समय कपिल पानी का तेज बहाव होने के कारण गहराई में चले जाने के कारण नदी में बह गया था। तभी से उसकी लगातार तलाश की जा रही है। रविवार को भी दूसरे दिन डेढ़ सेक्शन पीएसी 23 वीं वाहिनी मुरादाबाद की बी टीम में शामिल मुख्य आरक्षी दिवाकर, आरक्षी रविंद्र कुमार, रोहित, सचिन, संजय, प्रदीप कुमार आदि सहित स्थानीय गोताखोरों की टीम ने पूरा दिन करूला नदी में कपिल को तलाशा, लेकिन शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। इधर पुलिस ने कपिल के तीनों दोस्तों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। इस हादसे से पिता बृजपाल सिंह, मां लक्ष्मी, बहन सलोनी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कपिल के अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और बहन का अकेला भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed