फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thallasimic student win table tanis

थैलेसीमिया पीड़ित कुनाल ने टेबिल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
thallasimic student win table tanis
थैलेसीमिया पीड़ित कुनाल ने टेबिल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। शहर निवासी कुनाल अरोरा ने पैरा टेबिल टेनिस नेशनल चैंपियनशिप में चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कुनाल थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और हर पंद्रहवें दिन उन्हें दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाता है। इसके बावजूद वह लगातार जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभय प्रसाल स्पोर्ट्स क्लब में 27 से 30 अप्रैल तक पैरा टेबल टेनिस नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

फाइनल मुकाबले में कुनाल ने इंद्र कुमार दीक्षित को 3-2 से हराकर जीत हालिस की। इससे पहले भी वह 2015 में दिल्ली में, 2018 में इंदौर में यह प्रतियोगिता जीती थी। 2015 में जॉर्डन और 2017 में चीन (बीजिंग) में आयोजित हुई पैरा चैंपियनशिप में भारत की टीम का हिस्सा बने और तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा भी कुनाल के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। कुनाल के पिता भी लॉन टेनिस के नेशनल खिलाड़ी हैं। कुनाल ने जीत का श्रेय अपनी मां सोनिया अरोरा, पिता यशपाल अरोरा और कोच दीपक मलिक को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed