{"_id":"640c70f232299c6e40037f75","slug":"ten-year-old-boy-ran-bike-on-the-road-in-moradabad-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने जान जोखिम में डाली: 11 साल के बेटे के हाथों में थमाई बाइक, सड़क पर की हवा से बात; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने जान जोखिम में डाली: 11 साल के बेटे के हाथों में थमाई बाइक, सड़क पर की हवा से बात; वीडियो हुआ वायरल
Sat, 11 Mar 2023 05:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:45 PM IST
सार
पिता ने आगे बैठे बेटे को बाइक थमा दी और खुद पीछे बैठ गया। जब इनकी बाइक मुरादाबाद-संभल रोड पर दौड़ रही थी। इसी बीच किसी दूसरे बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
दस साल के बेट के हाथों में दी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रक चालक ने अपने 11 वर्षीय बेटे की जिद के आगे उसकी जान खतरे में डाल दी। मुरादाबाद-संभल रोड पर बेटे को बाइक थमा दी और पीछे खुद भी बैठ गया। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे ट्रेस कर बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन
मैनाठेर के असालतनगर बघा निवासी ट्रक चालक दाऊद का 11 वर्षीय बेटा कक्षा चार में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर दाऊद मैनाठेर के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदारी करने गया था। उसके साथ उसका बेटा भी मौजूद था। खास बात यह है कि बाइक सवार पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पिता ने आगे बैठे बेटे को बाइक थमा दी और खुद पीछे बैठ गया। जब इनकी बाइक मुरादाबाद-संभल रोड पर दौड़ रही थी। इसी बीच किसी दूसरे बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद किसी ने वीडियो को ट्वीट कर दिया। ट्वीट में सीएम, डीजीपी और पुलिस अधिकारियों को भी टैग किया। सीएम कार्यालय से कार्रवाई के निर्देश मिलते ही मैनाठेर पुलिस हरकत में आ गई। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि बाइक को बरामद कर ली। जिसको एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन