{"_id":"61abc061875ab52ef8482104","slug":"ten-thousand-prize-crook-arrested-after-three-years-city-news-mbd4115938157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार का इनामी बदमाश तीन साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार का इनामी बदमाश तीन साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहा था। आरोपी ने अपने साथी के साथ कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास एक महिला से सोने की चेन और कुंडल लूटे थे।
सीओ अपराध आलोक कुमार अग्रहरी ने शनिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बदमाश फिरोज नागफनी के मोहल्ला दर्जियान निवासी है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ ने बताया कि आरोपी फिरोज ने अपने एक अन्य साथी संजीव उर्फ कालू क साथ मिलकर कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास पांच दिसंबर 2018 को नागफनी के डिप्टीगंज तारा बिल्डिंग के पास रहने वाली महिला निकलेश सैनी से कुंडल और चेन लूटी थी। घटना के समय निकलेश अपनी तीन बेटियों आकांक्षा, चंचल और ज्योति के साथ ई-रिक्शा से रामगंगा विहार जा रही थी।
पुलिस आरोपी संजीव उर्फ कालू को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी फिरोज घटना के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी फिरोज पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिरोज को कंपनी बाग के पास से गिरफ्तार कर एक तमंचा और दो कारतूस और 2300 रुपये की नकदी बरामद की गई है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।