फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temprature increas in june mid

गर्मी की समयावधि घटने के आसार, जून में ही पहुंचेगा पारा 40 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
temprature increas in june mid
मुरादाबाद। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थानी चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से मुरादाबाद में बादल बरस रहे हैं। मौसम सुहाना हो गया है। इसी का परिणाम है कि अभी मई आधा भी नहीं गुजरा है और 20.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विदें के मुताबिक मई माह में बारिश का स्टैंडर्ड 30 मिमी माना गया है और लगता है कि इस बार इससे ज्यादा बारिश होगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार लगभग 20 वर्ष बाद मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले वर्ष 2000 में पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) और बंगाल की खाड़ी से नमी एक साथ मिलने से बारिश का प्रभाव बना था। उन्होंने कहा कि वातावरण में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन उनका प्रभाव आने में समय लगता है। अब इसका प्रभाव स्पष्ट हो गया है। मार्च से अब तक लगभग दस मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बन चुके हैं। इसकी वजह से बार-बार बारिश हो रही है। हवाओं में नमी बनी रहने अब तक मौसम गर्म नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

15 को फिर बूंदाबांदी के आसार
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को बादल और बूंदाबंादी का प्रभाव था। अब 15 मई को फिर बारिश का अनुमान है। पिछले वर्ष तक दिसंबर, जनवरी और फरवरी में तीन से चार और अप्रैल व मई में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ आते थे। इस बार मई के 12 दिन में यह चौथा पश्चिमी विक्षोभ था। पिछले महीने में छह पश्चिमी विक्षोभ थे। इसकी वजह वायु मंडल का साफ होना है। लॉकडाउन की वजह से वातावरण साफ हुआ है। वायु मंडल में प्रदूषित कण नहीं हैं। इसलिए तापमान बढ़ोतरी नहीं होने की वजह से अभी तक गर्मी शुरू नहीं हुई है। गत वर्षों में 15 अप्रैल से गर्मी शुरू होती है। इस वर्ष गर्मी के सीजन की समयावधि कम हो जाएगी। समय से पहले बारिश आने का आसार बन रहे हैं। वर्तमान हिसाब को देखकर 20 जून से बारिश शुरू होगी। भले ही वह मानसून की नहीं है, लेकिन बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम रहेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मई के बाद तापमान बढ़ेगा और जून मध्य तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बार भीषण गर्मी नहीं होने का अनुमान है। मध्यम गर्मी रहेगी। यातायात के संचालन ओर फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की वजह से तापमान बढ़ता है, लेकिन लॉकडाउन में सभी गतिविधियां बंद हैं। इस वक्त तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए था। औसत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन बारिश की वजह से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो रहा है।
30 डिग्री सेल्सियस रहा
तापमान राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि दिनभर बादलों का प्रभाव रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मई माह में हुई बारिश पांच मई चार मिली मीटर, छह मई को 12 मिली मीटर, सात मई 17.4 मिली मीटर, दस मई को 17.2 मिली मीटर। गत वर्ष मई का तापमान वर्ष तापमान 2020 35 2019 40 2018 41 2017 44 2016 40.2 2015 43 2014 42.3 2013 41.8 2012 40 2011 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed