फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temporary construction done on corporation land demolished by JCB

निगम की टीम ने कटघर थाने के निकट ढहाया अवैध कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Temporary construction done on corporation land demolished by JCB
मुरादाबाद। कटघर थाने के निकट नगर निगम की खाली पड़ी 1.66 हेक्टेयर भूमि पर कुछ लोगों ने पिलर के सहारे टीनशेड डाल कर अस्थायी निर्माण कर लिया। इसकी जानकारी होने पर नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल और जेसीबी के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने उसे ढहा दिया। निगम अधिकारियों ने अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम के राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कटघर थाने के निकट नगर निगम की गाटा नंबर 327 में 1.26 हेक्टेयर भूमि है। उस भूमि पर कुछ लोगों ने पिलर के सहारे टीन शेड डाल कर उस पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की एक टीम संपत्ति प्रभारी राजीव लोचन पाठक की अगुवाई में प्रवर्तन दल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को ढहा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जिन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर टीम में राजस्व निरीक्षक केशव विश्नोई, दीपक, संपत्ति लिपिक राशिद, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed