{"_id":"586c0fec4f1c1b0f78159c5f","slug":"temperature-high-in-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा उछला, सर्दी में भी गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा उछला, सर्दी में भी गर्मी का अहसास
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
तापमान
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारे में एकाएक आया उछाल मौसम विशेषज्ञों को हैरान कर रहा है। हालांकि संभावना जताई गई है कि छह जनवरी से मौसम पलटी खाएगा और ठंड फिर बढ़ेगी। तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों औसत से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। भारत सरकार की अधिकृत मौसम एजेंसी आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) के वैज्ञानिकों के मुरादाबाद का मौसम अपेक्षा से ज्यादा गर्म चल रहा है।
इस वक्त अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास होना चाहिए। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार छह जनवरी से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
छह और सात जनवरी को मुरादाबाद मंडल और आसपास के इलाकों में बदली, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पारा लुढ़क जाएगा। ठंड की वापसी हो जाएगी। फिलहाल मौसम गर्म होने की वजह से मच्छरों और कीटों की संख्या में भी एकाएक इजाफा हुआ है।