फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temperature fall due to rain

18 मिलीमीटर बारिश से नौ डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
temperature fall due to rain
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए शनिवार सुबह राहत भरी रही। सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान नौ डिग्री गिरकर 29.2 पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश 18 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को बादल छा सकते हैं और जनपद के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। दस से 12 मिलीमीटर बारिश के आसार हैं। मुरादाबाद और उसके आसपास के जनपदों में सामान्य से बहुत कम बारिश हो रही है। इस बारिश से किसान धान की रोपाई कर सकेंगे। बारिश की वजह से वातावरण में दस दिन तक नमी रहेगी, जो सभी खरीफ की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से काली घटाएं छाई हुई थीं। सुबह दस बजे तक घने बादलों की वजह से अंधेरा था। सुबह साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, लेकिन दस बजे से झमाझम बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई, इसके बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी होती रही। शाम तक बादल बने रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों और बारिश के कारण वातावरण में सुबह 98 फीसदी नमी थी, जो शाम को 89 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed