फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temerature fell down 3 degreecelcious

Moradabad News: मौसम की खबर ----

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
temerature fell down 3 degreecelcious
मुरादाबाद। पहाड़ों की बर्फबारी के बाद छाए कोहरे के बीच हवा की रफ्तार बढ़ने लगी है। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से दिन का तापमान गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा थी, वहीं तापमान 22.5 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि घना कोहरा छाएगा और दिन में धूप हल्की रहेगी। सुबह दस बजे तक इसका असर रहेगा। सर्द हवा चलने की वजह से ठंड तेजी से बढ़ेगी। पछुआ हवा चल रही है, इसमें नमी नहीं होती है, इसमें सूखी ठंड होती है। इसलिए गलन बहुत ज्यादा हो रही है। बुधवार धूप कम खिली। इसलिए अधिकतम तापामान में गिरावट आ गई। जबकि मंगलवार रात को हल्के बादल छा गए थे, इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के न आने से बारिश नहीं हुई है और इसलिए इस समय जितनी सर्दी होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही 27 दिसंबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ बनने के भी संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि बादल छाते हैं या बूंदाबांदी होती है तो ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता सिर्फ आठ मीटर रह गई थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पश्चिम दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। घने कोहरे के कारण सुबह के समय वातावरण में नमी 91 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed