फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tehsil employees raised slogans against Pratapgarh incident

साथी की मौत पर भड़के कलैक्ट्रेट कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tehsil employees raised slogans against Pratapgarh incident
कांठ तहसील में धरने पर बैठे कलैक्ट्रेट कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : KANTH
जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालपुर में नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मौत पर भड़के साथी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेेबाजी की। उन्होंने आरोपी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कांठ तहसील के सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एसडीएम दफ्तर के सामने एकत्र हुए। वह सभी कार्यालयों में तालेबंदी कर एसडीएम दफ्तर के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रतापगढ़ की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान हड़ताल के चलते पूरा दिन क्षेत्र के लोग परेशान रहे। कांठ में धरना प्रदर्शन करने वालों में नायब नाजिर तुशांत कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आरसी बाबू रूबीना अजमत, नायब पेशकार सतपाल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप कुमार भटनागर, राजकुमार सिंह, बरन सिंह, सोनू सिंह, प्रदीप कुमार, राजकुमार भोला, संजय शर्मा, मोहम्मद इलियास आदि कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
बिलारी। प्रतापगढ़ जनपद की घटना के विरोध में सोमवार को बिलारी तहसील के कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया। सोमवार सुबह तहसील खुलते ही तहसील कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की तहसील बिलारी इकाई की बैठक बुलाई गई। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रतापगढ़ जनपद की लालपुर तहसील में नायब नाजिर के पद पर तैनात कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा की उसी तहसील के एक अधिकारी द्वारा इतनी पिटाई की गई कि बाद में संबंधित कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के विरोध में तहसील कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्ट्रेट पर आयोजित धरना प्रदर्शन में चले गए। बिलारी में प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंद्र, राकेश कुमार, संजीव कुमार, जाहिद हुसैन, श्रवण कुमार, अनीता शर्मा, राना चांदनी आदि कर्मचारी मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed