फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teen talqe given

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
teen talqe given
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पति ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। इसी बीच महिला को दो बच्चे भी हो गए। इसके बाद भी पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। महिला का कहना है कि पांच मार्च को पति ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से एक लाख रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई और मायके वालों को आपबीती सुनाई। एसएसपी बबलू कुमार ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed