फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teen talqe for buffalow

भैंस न मिलने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
teen talqe for buffalow
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर दबाव बनाया था कि वह अपने मायके से भैंस लेकर आए। महिला भैंस नहीं लेकर आई पति ने पति ने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि सात साल पहले उसका निकाह अमरोहा के जोया की मढै़या निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पति महिला को अपने घर ले गया। आरोप है कि एक जनवरी को पति ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से भैंस लेकर आए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed