फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team of moradabad won the match

इंटरजोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने गाजियाबाद को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
team of moradabad won the match
मुरादाबाद। अंडर-19 महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मुरादाबाद और गाजियाबाद की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुरादाबाद टीम की खिलाड़ियों ने गाजियाबाद टीम के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। यह मुकाबला मेरठ के आईटीआई मैदान में आयोजित हुआ। 25 ओवर के मैच में मुरादाबाद ने गाजियाबाद टीम को 22वें ओवर में महज 69 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना था। मुरादाबाद टीम की गेंदबाज लवी पाल और अंजलि शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। मुरादाबाद टीम ने 15वें ओवर में ही जीत दर्ज ली। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने मैच को जारी रखा। उनका उद्देश्य यूपी की टीम के ट्रायल्स में भेजने के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखना था। गाजियाबाद टीम ने 30 अतिरिक्त रन वाइड, नो बॉल और बायस के जरिये दे दिए। गाजियाबाद की गेंदबाज संस्कृति शर्मा ने दो विकेट चटकाए। मुरादाबाद का अगला मुकाबला सहरानपुर टीम के साथ प्रस्तावित है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि टीम को जटिल ट्रायल प्रक्रिया से गुजारने के बाद टूर्नामेंट में भेजा गया है। उम्मीद है टीम की अधिकांश खिलाड़ी यूपी की अंडर-19 टीम के ट्रायल्स देंगी और जगह बनाएंगी। टीम में टीम में गोल्डी, अनामिका, यशिका शर्मा, तनवी यादव, पारुल सानी, नीलम सैनी, महक यादव, अंजलि शर्मा, ईशा मावी, मनीषा चौधरी, स्नेहा जंगवाल, रूपाक्षी, ईसा, अंकिता, उदीसा औरलवी पाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed