फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team of moradabad won hockey match

ग्रासरूट हॉकी टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने रामपुर को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
team of moradabad won hockey match
मुरादाबाद। जीआईसी मैदान पर आयोजित ग्रास रूट हॉकी टूर्नामेंट में मुरादाबाद टीम ने रामपुर की टीम को हरा दिया। यह मैच सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच हुआ। मुरादाबाद टीम ने मुकाबले में तीन गोल किए, जबकि रामपुर की टीम महज एक गोल कर पाई। इसके अलावा मुरादाबाद और रामपुर की जूनियर टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

यह मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर रहा। मैच के दौरान अंपायर अब्दुल्लाह खान और मोहम्मद कामिल रहे। जिला हाकी संघ रामपुर के सचिव मोहम्मद मुख्तार, एसडीबीआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुबारक अली, अतहर खां, हॉकी स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष असलम खान, डॉ. सुल्तान, पार्षद कमर सलीम आदि ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। मुरादाबाद हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने सब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ग्रास रूट हॉकी समर कैंप के समापन पर मंडल स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed