फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team of agrasen and kaushalia inter college won the match

बास्केटबाल प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
team of agrasen and kaushalia inter college won the match
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में कौशल्या इंटर कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की है। प्रतियोगिता का आयोजन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ,आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा तथा बालिका वर्ग में कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज तथा आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज को 24-02 से हराया तथा दूसरे सेमीफाइनल में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज ने सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा को 32-0 से एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को 28-12 से हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का फाइनल में कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज ने आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज को 8-0 से हराया। चयनकर्ता के रूप में कृपा शंकर, विपिन कुमार, संगीता चौधरी तथा कल्पना ने प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय टीमों का चयन किया। अंपायरिंग की भूमिका विपिन कुमार तथा अभिनव सिंह ने निभाई। इस दौरान जनपदीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर, राजपाल सिंह, वीर सिंह, अरुण शर्मा, अनूप अग्रवाल, राकेश वर्मा, गौरव कश्यप, कुमारी अंजली, रमा देवी, प्रीति शर्मा, रविंद्र सिंह तथा पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed