फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team caught 20 cases of illigal electricity use in moradabad

मुरादाबाद बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
team caught 20 cases of illigal electricity use in moradabad
मुरादाबाद। शहर में विद्युत वितरण खंड तृतीय के सीतापुरी क्षेत्र में मंगलवार को मार्निंग रेड ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 20 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने तत्काल बिजली चोरों के कनेक्शन काटे और जुर्माने के लिए जांच रिपोर्ट भरी।
विज्ञापन

सीतापुरी बिजलीघर के हाई लाइन लॉस वाले आजाद नगर, मंसूरी कालोनी और रहमत नगर फीडरों पर रेड की गई। मंगलवार को सुबह छह बजे एसडीओ बृजेश कुमार के नेतृत्व में जेई विकास राजपूत लाइन स्टाफ को लेकर ऑपरेशन रेड के लिए निकले। इस दौरान कुछ घरों में कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी पाई गई। तो वहीं कुछ लोगों ने मीटर में शंट लगा रखे थे। एसडीओ ने बताया कि हाई लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित करके लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बकायेदार उपभोक्ताओं को पार्ट सुविधा न दिए जाने के लिए अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत बिजली चोरी में पकड़े जाने वाले बकायेदारों को किस्तों में भुगतान करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed