फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher's photo went viral for not paying extortion money

Moradabad News: रंगदारी नहीं देने पर शिक्षिका के फोटो किए वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher's photo went viral for not paying extortion money
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली कोचिंग सेंटर संचालिका का मोबाइल हैक कर आरोपी ने फोटो चोरी कर लिए। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने उनके साथी टीचर, परिजन और परिचितों को फोटो भेज दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह अपने घर में की कोचिंग सेंटर चलाती हैं। इससे पहले वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं। इस कॉलेज में ही ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहने वाले एक टीचर भी पढ़ाते थे। जिस कारण दोनों के बीच घरेलू संबंध हो गए थे। किसी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और मोबाइल में सेव फोटो और डाटा चोरी कर लिया। 25 अगस्त को पीड़िता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उनके और उनके साथी टीचर के एक साथ के फोटो उसने मोबाइल से चोरी कर लिए है।
विज्ञापन

आरोपी ने दोनों के कुछ फोटो और निजी जानकारी भी व्हाट्सएप पर शेयर की। इसके बाद आरोपी ने चैटिंग और फोन कॉल के जरिए धमकी दी कि ये फोटो वायरल करके तुम दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। आरोप है कि आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने आरोपी को रुपये नहीं दिए तो उसने फोटो पीड़िता के चाचा, चचेरे भाई और साथी टीचर को व्हाट्सएप कर दिए। पीड़ित कोचिंग सेंटर संचालिका और उनके साथी टीचर को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed