फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher's body found hanging, she was married six years ago

Moradabad News: शिक्षिका का शव फंदे पर लटका मिला, छह वर्ष पहले हुई थी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Teacher's body found hanging, she was married six years ago
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

काशीपुर रोड स्थित सुंदरम कॉलोनी में किराए पर रहे रही शिक्षिका निशा (26) का शव रविवार रात करीब आठ बजे फंदे से लटका मिला। वह गांव नाहरवाला की रहने वाली थी और सुंदरम कॉलोनी में पति के साथ किराए पर रहती थी। करीब छह वर्ष पहले ही निशा की शादी हुई थी।
क्षेत्र के गांव नाहरवाला निवासी राजकुमार रतुपुरा में फोटोग्राफी की दुकान चलाते है और पत्नी निशा के साथ नगर की सुंदरम कॉलोनी में अरविंद शर्मा के घर पर किराए में रहते हैं। निशा एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। रविवार रात करीब आठ बजे निशा का शव उसके कमरे में दुपट्टे से बनाए फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना मकान मालिक अरविंद शर्मा ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। हालांकि निशा का पति मौके पर मौजूद नहीं था। घटना वाले दिन राजकुमार किसी कार्यक्रम में वीडियो ग्राफी करने गया हुआ था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया था। पुलिस ने फंदे पर लटके शिक्षका के शव को नीचे उतारा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निशा की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। वहीं निशा के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षिका का मायका भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव वीजना में है। मायके वालों को घटना की जानकारी दी गई है। निशा के परिजनों और उसके पति से पूछताछ के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि निशा के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके ससुराल वालों को दे दिया गया है पुलिस ने मामले की जांच के लिए और आत्महत्या का कारण पक्का पता लगाने के लिए महिला का मोबाइल मौके से कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर संबंध में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed