फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher arrested for putting cake on girl face school suspended after video viral

रामपुर: छात्रा के चेहरे पर केक लगाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर स्कूल ने कर दिया निलंबित

Sun, 12 Sep 2021 10:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 10:46 PM IST
सार

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी जबरन उसके चेहरे पर केक लगाया।

विज्ञापन
Teacher arrested for putting cake on girl face school suspended after video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रामपुर में कोचिंग में पढ़ने गई छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका वीडियो वायरल होने पर स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी निवासी आलोक कुमार सक्सेना बरेली रोड स्थित सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करते हैं। कुछ दिनों से शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह एक छात्रा के चेहरे पर केक लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो देखकर स्कूल ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


वीडियो देखने के बाद छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी जबरन उसके चेहरे पर केक लगाया। शिक्षक द्वारा यह कृत्य अन्य विद्यार्थियों के सामने किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को आलोक कुमार सक्सेना के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़खानी), लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा-9 और धारा-10 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक वायरल क्लिप उनके कोचिंग सेंटर की है। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed