{"_id":"625725769c911229e3179c38","slug":"tawel-of-khadi-will-be-available-in-ac-coach-city-news-mbd4246812115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की वातानुकूलित बोगियों में मिलेंगे खादी के तौलिये, चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की वातानुकूलित बोगियों में मिलेंगे खादी के तौलिये, चादर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ट्रेनों की वातानुकूलित बोगियों में यात्रियों को एक बार फिर खादी की तौलिया और चादर मिलने लगेंगी। रेलवे 20 से 25 फीसदी उत्पादों को खादी ग्रामोद्योग से ही खरीदने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति पत्र मिलने के बाद जोनल और मंडल मुख्यालय इसमें जुट जाएंगे।
बुनकरों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2017 में भारतीय खादी ग्रामोद्योग आयोग और रेलवे के बीच अनुबंध हुआ था। चादर, तकिये के कवर और तौलिये आदि की आपूर्ति खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) से होती थी। कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा कारणों से ट्रेनों में यात्रियों को चादर, तकिया और तौलिया देना बंद कर दिया गया था। इसका असर केवीआइसी और रेलवे के बीच हुए अनुबंध पर पड़ा। नतीजतन 2020 में रेलवे ने करोड़ों के खादी उत्पादों का आर्डर रद्द कर दिया था। अब स्थितियां सामान्य होने लगीं तो रेलवे ने खादी के उत्पादों को बहाल करने की तैयारी की है। ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 10 मार्च से ट्रेनों में चादर, कंबल, तौलिये की आपूर्ति शुरू हो गई है। अब बहुत जल्द खादी के उत्पादों को भी यात्रियों तक पहुंचाया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस विषय में तैयारियां चल रहीं हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।