फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tanker hit bike rider couple on Kanth Road woman died

Moradabad Accident: कांठ रोड पर टैंकर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत

Sat, 11 Mar 2023 09:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक टैंकर दौड़ा कर भाग गया। इस हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन खून के अधिक बह जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Tanker hit bike rider couple on Kanth Road woman died
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर शेरुआ धर्मपुर चौराहे के पास शनिवार को टैंकर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला पुष्पा की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका पति रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चाऊपुरा निवासी रामौतार सैनी की बहन ओमवती पत्नी गंगाराम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहती है। शनिवार को बहन की बहू ने बेटी को जन्म दिया था। रामौतार अपनी पत्नी पुष्पा के साथ नवजात को देखने के लिए बहन के घर जा रहे थे। दंपती की बाइक शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शेरुआ धर्मपुर चौराहे के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक टैंकर दौड़ा कर भाग गया। इस हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन खून के अधिक बह जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि रामौतार सैनी मजदूरी करता है। परिवार में बेटा उदित सैनी आईटीआई का छात्र है और बेटी सलोनी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। चालक और टैंकर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed