{"_id":"61fed259e2580c1c4e56b211","slug":"tanda-accident-fir-lodge-tanda-news-mbd4180709187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा हादसा : ट्रक से कार की साइड टकराने से हुआ हादसा, परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा हादसा : ट्रक से कार की साइड टकराने से हुआ हादसा, परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सीकमपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात कार की ट्रक से साइड टकराने के बाद हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, हादसे में घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुरादाबाद के जयंतीपुर मोहल्ला थाना मझोला निवासी पूरन दिवाकर (50) की बेटी गीता का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर के निकट सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर से तय हुआ था। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी गीता की लगन की रस्म होनी थी। इसके लिए पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सुल्तानपुर पट्टी गए थे। देर रात वहां से लौटते समय रात कोतवाली क्षेत्र के सीकमपुर में कार की एक साइड ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पूरन दिवाकर (50), उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह (30) ठाकुर की मौत हो गई। जबकि चालक हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी टांडा भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए।
हादसे की सूचना पर देर रात ही परिजन भी रामपुर पहुंच गए। शनिवार सुबह कार को एक वाहन द्वारा टक्कर मारने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद टांडा पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की, जिसमें कार की एक साइड ट्रक से टकराते हुए दिखने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक पूरन सिंह दिवाकर की बेटी पूजा की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही,ं परिजनों ने हादसे के बाद वाहन से नकदी और जेवरात भी गायब होने की बात कही। लेकिन, पुलिस ने पर्स परिजनों को सौंप दिया।