फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   take oathto fallow trafic rules

यातायात के नियमों का पालन करने की ली शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
take oathto fallow trafic rules
मुरादाबाद। सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट्स दिल्ली रोड में कारखाना प्रबंधक पीएन साहू द्वारा चार से दस मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम ने सभी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि यात्री कर मालकर अधिकारी परिवहन विभाग अनिल कुमार ने यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परिवहन विभाग हरिओम ने सड़क पर लगे हुए चिह्नों, यातायात संबंधी सिग्नलों और सड़क पर डिवाइडर लाइनों की जानकारी दी। वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी यूनाइटेड इंश्योरेंस मृदुला सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जरूर करवाएं। उन्होंने 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लेने के बारे में बताया। इस दौरान कपिल रस्तोगी, सचिव अभिनव एनजीओ, आचार्य कामेश मिश्रा, सौरभ बशेरा, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed