फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tailor planed own shootout yourself

दुश्मनों को फंसाने के लिए अपनी जान पर खेला टेलर

Fri, 27 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
tailor planed own shootout yourself
यूं ही बुनी जातीं हैं बदला देने की साजिशें। कांशीराम नगर के टेलर ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को गोली मरवाई थी। उसने अपने तीन साथियों को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी थी। साथ ही ये भी तय किया था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराने में देर न हो जाए। वरना मेरी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन



गुरुवार को पुलिस ने टेलर के दो साथियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया। टेलर के इस खेल का खुलासा हुआ तो वह दोबारा अस्पताल में भर्ती हो गया। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में एक सप्ताह पहले टेलर मो. साबिर गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन



उसने पड़ोसी अरशद और उसके चाचा अलीसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस ने मो. साबिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाले सलमान, हाशिम और यूनुस के बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया तो वह फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार बार कहने के बाद भी तीनों नहीं आए। इसके बाद पुलिस को इन पर शक होने लगा। पुलिस ने सलमान और यूनुस को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि मो. साबिर का अपने पड़ोसी गामा, उसके बेटे अरशद और भाई अलीसेन से दिवाली पर पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया था। तब उसने तीनों को फंसाने की योजना बनाई थी।


उसने घटना वाली रात चक्कर की मिलक निवासी सलमान, यूनुस और हाशिम को कांशीराम नगर बुलाया था। उसने बताया कि मेरे कंधे के पास गोली मारना और तुरंत अस्पताल में भर्ती करा देना। इसके बाद मैं अलीसेन और अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दूंगा। योजना के मुताबिक, इन लोगों ने ऐसा ही किया।



यूनुस तमंचा लेकर आया और सलमान ने गोली मार दी। इसके बाद टेलर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि सलमान और यूनुस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया र्है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। मो. साबिर को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed