{"_id":"60636bc68ebc3ece7a7838e9","slug":"sweet-seller-suicide-moradabad-news-mbd384651897","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर कारोबारी ने दी जान, चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से तंग आकर कारोबारी ने दी जान, चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। सूदखोरों से तंग आकर एक मिठाई विक्रेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सूदखोरोें से डेढ़ लाख रुपये लिए थे जिसके एवज में सूदखोर लगभग आठ लाख रुपये वसूल चुके हैं।
नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी रोहित गुप्ता (40) की हाईवे पर स्टेट बैंक के पास मिठाई की दुकान है। रोज की तरह रोहित गुप्ता मंगलवार को अपनी दुकान पर सुबह गए थे। परिजनों का कहना है कि दुकान पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक रोहित की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रोहित ने लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार 10 से 15 फीसदी ब्याज वसूलने वाले हैं। ये लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं और वसूली के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। अब वह ब्याज देने की हालत में नहीं है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी आंचल गुप्ता ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके पति से डेढ़ लाख कर्ज के बदल में आठ लाख वसूल चुके हैं। 29 मार्च को आरोपियों ने पति को धमकाया भी था और दो माह पहले मकान का इकरारनामा भी एक महिला के नाम करवा लिया था।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रोहित गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी ताजपुर तथा नगर निवासी रामू गोस्वामी, अरुण कुमार और नवदिया निवासी अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।